होता ये है की, ठंडे मौसम में तालाब की केवल ऊपरी सतह जमी होती है। तालाब अंदर से नही जमा होता, इसलिए मछलियाँ तालाब के अदंर आराम से घूम फ़िर सकती हैं और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकती हैं।
लेकिन प्रश्न ये उठता है की तालाब की केवल ऊपरी सतह ही क्यों जमती है?
इसका कारण ये है जब जल का तापमान, ठंडे मौसम की वजह से कम होकर 4°C हो जाता है तब पानी का घनत्व अत्यधिक बाद जाता है। और अधिक घनत्व की वस्तुएं कम घनत्व की वस्तुओं में डूब जाती हैं। इस कारण से जल भरी होकर तालाब की निचली सतह में चला जाता है (जैसे यदि आप तेल में पानी डालें तो पानी घनत्व अधिक होने के कारण तेल से नीचे चला जाता है) । अब इस प्रकार धीरे धीरे पूरे तालाब के जल का तापमान 4°C हो जाता है।
इसके अलावा पानी की एक और विशेषता है की पानी क तापमान 4°C से कम होने पर उसका घनत्व तेजी से कम होता है और 4°C से कम ताप का पानी ऊपर की सतह पर तैरने लगता है। और तालाब में नीचे नही जाता है।
इसलिए पानी की केवल ऊपर की सतह ही वातावरण के संपर्क में होने के कारण और ठंडी हो पाती है और केवल उसी का ताप 4°C से नीचे जा पता है, और जैसे ही पानी का तापमान 0°C(शून्य डिग्री) पहुँचता है वो बर्फ बन जाता है, और केवल उपरी सतह ही बर्फ बन पाती है।
इस कारण से पानी की नीचे की सतह जम नही पाती है।
अतः नीचे जो भी मछलियाँ होती हैं। वो आराम से बिना जमे हुए जल में विचरण कर पाती हैं।
No comments:
Post a Comment