क्या आपने कभी गर्मी में मटके का ठंडा पानी पिया है? यदि हाँ तो आपने देखा होगा की भले ही मटका सीधे सूरज के नीचे रखा हो लेकिन उसका पानी हमेशा ठंडा होता है? ऐसा क्यों होता है?
मटका मिटटी का बना होता है और इस कारण से उसमे बहुत सारे बारीक छिद्र होते हैं। इन छिद्रों से पानी रिसता रहता है और मटके की सतह पर आता रहता है।
ये पानी मटके के पानी की गर्मी को अवशोषित करके जल-वाष्प में बदल जाता है। ये जल-वाष्प फ़िर मटके से उड़ जाती है और अपने साथ ये ऊष्मा (गर्मी) भी लेकर चली जाती है। इस कारण से मटके का पानी ठंडा हो जाता है।
Wednesday, March 25, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)