Showing posts with label vapour. Show all posts
Showing posts with label vapour. Show all posts

Wednesday, March 25, 2009

मटके में पानी ठंडा कैसे हो जाता है? (Why is water cold in an Earthen Pot?)

क्या आपने कभी गर्मी में मटके का ठंडा पानी पिया है? यदि हाँ तो आपने देखा होगा की भले ही मटका सीधे सूरज के नीचे रखा हो लेकिन उसका पानी हमेशा ठंडा होता है? ऐसा क्यों होता है?
मटका मिटटी का बना होता है और इस कारण से उसमे बहुत सारे बारीक छिद्र होते हैं। इन छिद्रों से पानी रिसता रहता है और मटके की सतह पर आता रहता है।



ये पानी मटके के पानी की गर्मी को अवशोषित करके जल-वाष्प में बदल जाता है। ये जल-वाष्प फ़िर मटके से उड़ जाती है और अपने साथ ये ऊष्मा (गर्मी) भी लेकर चली जाती है। इस कारण से मटके का पानी ठंडा हो जाता है।



Thursday, February 26, 2009

ठंडे बर्तन के बाहर पानी की बूँदें कैसे आती है? (Why does water form on the outside of cold glass?)

जब किसी बर्तन में हम ठंडी वस्तु (जैसे की बर्फ) डालते हैं तो उस बर्तन की दीवार बहुत ठंडी हो जाती है। जब ठंडे बर्तन की दीवार से वातावरण की जल-वाष्प (water-vapour) टकराती है तो ये जल वाष्प संघनित (condense)होकर पानी (जल) में बदल जाती है।


इस कारण से हमे ठंडे बर्तन के बाहर जल की बूँदें इकठ्ठा होकर दिखाई देती हैं।